फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय बोरा स्पेशल ओलंपिक्स गेम्स में लेंगे हिस्सा

Fri, 17 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : g
विज्ञापन
पोंटी चड्ढा फाउंडेशन के तत्वाधान में चलाए जा रहे माता भगवती चड्ढा निकेतन स्कूल के छात्र अक्षय बोरा  स्पेशल ओलंपिक्स विंटर गेम्स 2017 में हिस्सा लेंगे। स्पेशल ओलंपिक्स विंटर गेम्स ऑस्ट्रिया के ग्राज में 14 मार्च से शुरू 25 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


इसमें 110 देशों के 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अक्षय बोरा स्नोबोर्डिंग इवेंट में हिस्सा लेंगे। इसके ही एमबीसीएन के स्पोर्ट्स कोच रोहित मनचंदा भी वर्ल्ड विंटर गेम्स में यूनीफाइड फ्लोरबॉल कोच के तौर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इन खेलों के लिए जा रहे भारतीय दल के 140 खिलाड़ी, कोच, युवा नेता परिवार और अधिकारी शामिल हैं। इसमें 90 प्रतिभागी वर्ल्ड गेम्स में खेले जाने वाले 9 में से 7 खेलों में प्रतिभागी करेंगे। ये सात खेल हैं आल्पाइन स्कींग, स्नो शूइंग, स्नो बोर्डिंग, फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग, फ्लोर हॉकी और फ्लोर बॉल, जिसमें यूनीफाइड फ्लोर बॉल भी शामिल है।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी गई है। बता दें कि इस स्कूल में दिव्यांग बच्चे पढ़ते हैं। इसका उद्देश्य शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इससे पहले भी इस स्कूल के छात्र स्पेशल ओलंपिक्स में हिस्सा लेकर शानदार प्रस्तुति दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें