हालांकि सड़क मार्ग से जाने के दौरान नोएडा में उनका पार्टी के लोग स्वागत जरूर कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि बसपा और सपा में गठबंधन होने के बाद दोनों दल गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
बसपा ने वीरेंद्र डाढ़ा को प्रत्याशी घोषित कर रखा है, लेकिन सपा की तरफ से भी शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। इसका कारण बताया जा रहा है कि भले ही अंत में समझौते में किसी भी दल पर सीट चली जाए पर कार्यकर्ताओं को तब तक जनता के बीच काम करने का मौका मिल जाएगा।
"पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 29 अप्रैल को नोएडा में लाने की तैयारी है। सेक्टर-18 में प्रेसवार्ता भी हो सकती है। इसके बाद वह एक निजी कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं।" - सुरेंद्र सिंह नागर, राज्य सभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव