दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाली ऋतु की बहन अनुराधा ने पुलिस को बताया कि उसकी दो अन्य बहनें और एक भाई भी दिल्ली में ही रहते हैं।
बृहस्पतिवार सुबह से कई बार ऋतु को फोन किया गया, मगर उसने मोबाइल नहीं उठाया। तब वह खुद ही होटल आईं थीं। अनुराधा ने बताया कि मार्च 2017 में ऋतु ने अमेरिका के न्यू जर्सी में बिजनेस करने वाले अरुण कुमार से दूसरी शादी की थी।
अरुण की यह तीसरी शादी थी। अरुण ने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है, जबकि ऋतु के पास भी ग्रीन कार्ड है। वह न्यू जर्सी में ही एक आईटी कंपनी में एचआर मैनेजर थी।
ऋतु की बहन अनुराधा ने बताया कि अगस्त 2017 से ही वह अमेरिका से भारत आ गई थीं और इसके बाद तीनों बहनों और भाइयों के पास अलग-अलग रहती थी। कभी-कभी वह होटल में भी ठहर जाती थीं।