फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय चौटाला तिहाड़ से रिहा, हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण में हो सकते हैं शामिल

Sun, 27 Oct 2019 08:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ajay chautala - फोटो : ANI
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला फरलो पर तिहाड़ से बाहर आ गए हैं। तिहाड़ से बाहर आते ही अजय चौटाला ने अपने बेटे दुष्यंत की तारीफ करते हुए कहा कि उसने महज 11 महीनों में संगठन को स्थापित कर दिया। चर्चा है कि अजय चौटाला हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा के समर्थन की घोषणा करने के 24 घंटों के अंदर जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो (जेल से छुट्टी) मिल गई है।

पिता की रिहाई की खबर पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें 14 दिन का फरलो मिला है। इस परिवर्तन की नींव के अंदर वो हमारे कंधों को ताकत देंगे तो मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात कुछ नहीं है। 
विज्ञापन

 

Dushyant Chatala, JJP leader on his father Ajay Chautala being granted furlough: He has been granted 14-day furlough after model code of conduct ended yesterday. Is parivartan ki neev ke andaar woh humare kandho ko taqat denge toh mera liye usse badi khushi ki baat kuch nahi hai. pic.twitter.com/V59bi1vMWw

— ANI (@ANI) October 26, 2019

आपको बता दें कि अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए हैं और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हे उनके अच्छे व्वहार के कारण फरलो दी गई है। फरलो देने का विधान तो कानून में है लेकिन उसके अहम शर्त यही है कि कैदी का आचरण सही रहा हो और दूसरे वह गंभीर अपराध का दोषी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें