फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता चौथे दिन भी रही खराब, गाजियाबाद-हापुड़ का बुरा हाल

Fri, 30 Nov 2018 07:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता की स्थिति लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी बहुत खराब बनी रही। यूपी में गाजियाबाद व हापुड़ की हवा जहां गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड की गई, वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार रही। 
विज्ञापन


सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग (सफर) के मुताबिक रविवार तक तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। ऐसे में दिल्ली के वायु गुणवत्ता की स्थिति अगले दो दिन में और बिगड़ सकती है।  

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के जरिए बृहस्पतिवार को जारी 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद और हापुड़ का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में क्रमश: 404 और 402 रहा। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली का एक्यूआई 358, फरीदाबाद का एक्यूआई 338, नोएडा का एक्यूआई स्तर 366, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 375 यानी बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन

हवा में मौजूद महीन खतरनाक प्रदूषण कणों की स्थिति भी दिल्ली-एनसीआर में बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। सीपीसीबी के मुताबिक रात आठ बजे पर्टिकुलेट मैटर 10 सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से चार गुना अधिक 362 और पीएम 2.5 सामान्य मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से चार गुना ज्यादा 208 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। 

सफर की हेल्थ एडवाइजरी में कहा गया है कि खुले वातावरण में मेहनत वाले काम से बचाव करें। वहीं, संभव हो तो बेहतर मास्क पहनकर ही निकलें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें