फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर का फूल रहा दम: राजधानी की हवा बेहद खराब, कई जगह एक्यूआई 400 पार ; जानें कहां कितना दर्ज किया गया

Sat, 14 Nov 2026 08:13 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शनिवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली का कुल एक्यूआई 400 के पार चला गया था।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह 403 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में कहां कितना एक्यूआई?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 371, आनंद विहार में 378, अशोक विहार 340, आया नगर 356, बदरपुर 309, बवाना 388, चांदनी चौक 391, डीटीयू 403, द्वारका सेक्टर-8 में 299 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 352, आईटीओ 416, जहांगीरपुरी 383, लोधी रोड 284, मुंडका 361, ओखला फेज-2 में 315, पटपड़गंज में 333, पंजाबी बाग 392, रोहिणी 367, विवेक विहार 391, नरेला 361, नॉर्थ कैंपस 421 एक्यूआई दर्ज किया गया।

नोएडा के सेक्टर 62 में हालात ज्यादा खराब
सीपीसीबी के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 318, सेक्टर 116 में 251, सेक्टर 125 में 222, सेक्टर 150 में 276, सेक्टर-1 में 235, सेक्टर 39 में 283, सेक्टर 62 में 439 एक्यूआई दर्ज किया गया।

गाजियाबाद में कहा कितना एक्यूआई
सीपीसीबी के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरम में 210, इंदिरापुरम में 365, लोनी में 375 , संजय नगर में 318, वसुंधरा में 368 और वेव सिटी में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

एक्यूआई का मतलब समझिए
0-50 : अच्छा
51-100 : संतोषजनक
101-200 : मध्यम
201-300 : खराब
301-400 : बेहद खराब
401-500 : गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें