फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: दिल्ली में हवा फिर संतोषजनक श्रेणी में पहुंची, 53 रहा AQI; ग्रेनो की हवा रही सबसे प्रदूषित

Mon, 11 Sep 2023 11:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एनसीआर में गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में लोगों ने सबसे साफ हवा सांस ली। वहीं, सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर ग्रेटर नोएडा में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एक्यूआई बढ़ने के पीछे सड़कों पर अधिक वाहन चलने और बारिश न होने को मान रहे हैं।
विज्ञापन
खुशनुमा मौसम का आनंद लेते दिल्लीवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन संपन्न होने के बाद सड़कों से प्रतिबंध हटने से एक बार फिर हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 53 दर्ज किया गया, जोकि रविवार के मुकाबले 7 अधिक है। हालांकि, दिल्ली की हवा का स्तर अभी भी संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है। एनसीआर में गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में लोगों ने सबसे साफ हवा सांस ली। वहीं, सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर ग्रेटर नोएडा में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एक्यूआई बढ़ने के पीछे सड़कों पर अधिक वाहन चलने और बारिश न होने को मान रहे हैं। 

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 53 सूचकांक दर्ज किया गया। जोकि इस माह दूसरी बार है कि प्रदूषण का स्तर संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को 45 एक्यूआई दर्ज किया गया था। उसके बाद से प्रदूषण स्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी, लेकिन सोमवार से फिर से सूचकांक में वृद्धि हो रही है। एनसीआर की बात करें तो सोमवार को फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर 53, गाजियाबाद का 33, ग्रेटर नोएडा का 99, गुरुग्राम का 67 और नोएडा का 40 सूचकांक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बने रहने के संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर संतोषजनक श्रेणी में ही बना रह सकता है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक सोमवार को दिल्ली की ओर आने वाली हवाओं की चाल उत्तर-पूर्वी हो गई है। वहीं, दिन में 16 किमी प्रतिघंटे की गति से मध्यम स्तर की हवाएं चली। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें