फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खराब श्रेणी के करीब पंहुची हवा, एक्यूआई 199

विज्ञापन
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना
विज्ञापन

- एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में हवा की गति कम होने से यह खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। इसमें रविवार के मुकाबले 6 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी में पंहुचेगी।



भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को औसतन 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, मंगलवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति छह से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बुधवार को हवा उत्तर-पूर्व से चल सकती है। हवा की गति चार से आठ किमी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व से चलेगी। इस दौरान इसकी गति चार से आठ किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित



सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 202 रहा, यह खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 199, फरीदाबाद में 196, नोएडा में 147 व गाजियाबाद में 133 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें