फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की महिलाकर्मी को किया अगवा, मांगी 1 करोड़ की फिरौती, एक गिरफ्तार

Mon, 19 Nov 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन
वह शख्स जिसने 30 सितंबर को दिल्ली के पंडारा रोड स्थित घर से एयर इंडिया की कर्मी को अगवा कर लिया था और 1 करोड़ की फिरौती मांग रहा था वह रविवार को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार संदिग्द शख्स का नाम सुरेंद्र है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने एयर इंडिया स्टाफर सुलक्षणा नरूला को अगवा किया भी था या सिर्फ फर्जी फोन कॉल कर 11 नवंबर पंकज नाम से फिरौती मांग रहा था।

दरअसल जांच में पता चला है कि संदिग्ध शख्स ने ऐसे ही फोन कॉल पूर्वी दिल्ली के एक परिवार को भी किए थे जिनका बेटा गायब चल रहा है। आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड रहा है और वह जेल भी जा चुका है। एयर इंडिया स्टाफर सुलक्षणा के पति डॉक्टर सुनील नरूला ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली पुलिस को फोन पर फिरौती  की बात बतायी थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली से एक टीम भेजी गई।
विज्ञापन


यहां से हरिद्वार पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस से मदद ली जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान और एक महिला पुलिस को दिल्ली पुलिस टीम  के साथ भेजा गया। हालांकि आरोपी को पकड़ना इतना आसान नहीं था क्योंकि जब उसे भनक लगी कि पुलिस उसे पकड़ने आ रही है तो वह लगातार अपनी जगह बदलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें