फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अमृतसर-जालंधर रेलखंड पर ब्लॉक होने से कई ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्डर बदलने के कार्य के चलते 27 से 31 जनवरी तक रेल यातायात रहेगा प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे ने अमृतसर-जालंधर सिटी रेलखंड पर ब्रिज संख्या 28 पर पुराने गर्डरों को हटाकर नए पीएससी स्लैब लगाने के लिए ट्रैफिक एवं ओएचई ब्लॉक लिया है। इससे 27 से 31 जनवरी तक कई जगहों पर रेल यातायात प्रभावित रहेगी। रेलवे के अनुसार, इस अवधि में कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द, डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट और ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। ब्लॉक के चलते अमृतसर-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर, अमृतसर-हरिद्वार, हरिद्वार-अमृतसर सहित कुछ पैसेंजर ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द किया है। वहीं संबलपुर-जम्मूतवी, पठानकोट-दिल्ली और होशियारपुर-आगरा कैंट जैसी कई एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा, जिससे कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें