दिल्ली के एम्स अस्पताल में सुरक्षा में तैनात एक गार्ड ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है जिसके लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल एम्स में उपचार के लिए आए बिहार के एक पूर्व विधायक गलती से अपना रुपयों व सामान से भरा बैग अस्पताल में ही छोड़ गए थे।
विज्ञापन
उनके बैग पर जब सुरक्षा गार्ड अमरनाथ रजक की नजर पड़ी तो उन्होंने पता लगाने की कोशिश की कि यह किसका बैग है। गार्ड अमरनाथ ने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए बैग को राजकुमारी अमृतकौर(आरएके) ओपीडी के कंट्रोल रूम में इस बैग को सौंप दिया।
यहां जांच में पता चला कि यह इलाज के लिए आए पूर्व विधायक अनिल कुमार का है। इस बैग का वीडियो भी बनाया गया जिसमें अनिल कुमार के कुछ कपड़े और एक लाख रुपये नगदी मिली। इस घटना के बाद हर जगह गार्ड की चर्चा और तारीफें हो रही हैं।