फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Research : हल्दी और काली मिर्च की मदद से दूर हो सकेगा आंखों का सूखापन, ट्रायल में मिले सकारात्मक परिणाम

Wed, 05 Mar 2025 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एम्स के विशेषज्ञों का कहना है कि हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। इसकी मदद से तैयार दवा आंखों के सूखापन को दूर कर सकती है। 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली हल्दी-काली मिर्च से आंखों का सूखापन भी दूर हो सकेगा। एम्स के शोध से पता चला है कि इनमें पाए जाने वाले रसायन आंखों के सूखेपन को दूर करने में मददगार होते हैं। एम्स के विशेषज्ञों का कहना है कि हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। इसकी मदद से तैयार दवा आंखों के सूखापन को दूर कर सकती है। मौजूदा समय में इस समस्या के स्थायी इलाज के लिए कोई दवा नहीं है। उम्र बढ़ने, वातावरणीय कारक, खराब पोषण सहित दूसरे कारणों से लोगों की आंखों में सूखापन बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर के डॉक्टरों ने शोध किया तो पता चला कि हल्दी के करक्यूमिन को काली मिर्च के पिपेरिन साथ मिलकर बनी दवा सूखी आंख के इलाज का एक विकल्प हो सकती है। आरपी सेंटर के प्रोफेसर डाॅ. तुषार अग्रवाल का कहना है कि सूखेपन के लिए आंखों के अंदरूनी हिस्से में सूजन कारण हो सकती है। इससे आंख लाल हो जाती हैं। 

अभी तक स्थायी इलाज के लिए कोई दवा नहीं है, कृत्रिम आंसू सहित कुछ ड्राॅप मरीजों को दी जाती हैं। इससे कुछ फायदा मिलता है, लेकिन आंख की सूजन सही नहीं होती। हल्दी में पांच फीसदी करक्यूमिन होता है। इससे सूजन दूर हो सकती है, लेकिन कम मात्रा में लेने से शरीर में यह अवशोषित नहीं हो पाती। ऐसे में शोध के दौरान हल्दी से मिले करक्यूमिन को काली मिर्च के पिपेरिन के साथ मिलाकर दवा बनाई गई। इसका ट्रायल किया गया तो असर छह से आठ गुना बढ़ गया। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ ट्रायल 
शोध के दौरान सूखी आंख के रोग से पीड़ित 40 मरीजों को 20-20 के दो वर्गों में बांटा गया। पहले वर्ग को करक्यूमिन की गोली दी गई। दूसरे वर्ग को प्लेसेबो दिया गया। तीन माह तक सभी मरीजों देखा गया। इस दौरान पाया गया कि पहले वर्ग के 5 मरीजों की बीमारी हल्की, 10 मरीजों की बीमारी गंभीर श्रेणी से मध्य में आ गई थी। पांच में सुधार नहीं दिखा। ऐसे में 75 फीसदी में फायदा दिखा। वहीं, दूसरे वर्ग में केवल 3 मरीजों में रोग गंभीर से मध्यम श्रेणी में आया, जबकि अन्य को फायदा नहीं दिखा। दूसरे वर्ग में केवल 15 फीसदी में फायदा दिखा।  

बढ़ रही है समस्या : कोरोना महामारी के बाद स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण लोगों की आंखों में सूखेपन की समस्या बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि करक्यूमिन की गोली देने से ज्यादातर मरीजों के आंखों की सूजन कम हुई। इससे उन्हें राहत मिली। ऐसे में यह अध्ययन इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए उम्मीद की एक किरण हो सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें