फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: एम्स में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं ओपीडी सेवाएं

Sat, 12 Jun 2021 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कई मरीज सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है, जो अगले एक सप्ताह में शुरू हो सकती हैं। अस्पताल प्रशासन चरणबद्ध तरीके से इसको चालू करने पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। अब नॉन कोविड मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने लगे हैं। निजी अस्पतालों में तो ओपीडी सेवाएं चल रही हैं, लेकिन सरकारी में बंद हैं।

विज्ञापन


कई मरीज सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है, जो अगले एक सप्ताह में शुरू हो सकती हैं। अस्पताल प्रशासन चरणबद्ध तरीके से इसको चालू करने पर विचार कर रहा है। 

एम्स प्रशासन के मुताबिक, अब अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को आपातकालीन विभाग के माध्यम से भर्ती करना शुरू किया है। एम्स के मुख्य परिसर में अभी कोरोना के 21 मरीज भर्ती हैं। यहां संक्रमण के मरीजों के लिए 300 बेड की व्यवस्था थी।
विज्ञापन


अस्पताल के ट्रामा सेंटर में फिलहाल 140 मरीज हैं। अब नए मरीज भर्ती होना काफी कम हो गए हैं। इसको देखते हुए अस्पताल के मुख्य परिसर में अगले सप्ताह से ओपीडी सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। पहले कुछ विभागों में यह सेवाएं शुरू होगी। इसके बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें