फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स करेगा खोज: अगर आप करते हैं धूम्रपान... उम्र है 50 के पार तो AIIMS को है आपकी तलाश, लोगों से की अपील

Sat, 03 Feb 2024 06:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स  फेफड़ों के कैंसर के प्रारंभिक निदान के लिए अध्ययन करेगा। इसके लिए एम्स को धूम्रपान करने वाले 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की तलाश है। साथ ही लोगों से अपील भी की है।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में तेजी से बढ़ते फेफड़ों के कैंसर की पकड़ को आसान बनाने के लिए एम्स शोध करेगा। इस शोध में मरीजों को शामिल करने के लिए एम्स ने धूम्रपान करने वाले 50 साल से अधिक उम्र के लोगों से अध्ययन में शामिल होने की अपील की है। 

विज्ञापन

इस शोध को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मरीजों पर लो डोज सीटी स्कैन को लेकर एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत जांच की जाएगी। पल्मोनरी क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों का कैंसर देश में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल भारत में करीब एक लाख मामले सामने आए। लास्ट स्टेज में इसकी पकड़ होने के कारण मरीज औसतन 8.8 महीने ही जीवित रह पाते हैं। 

इस समस्या को देखते हुए एम्स के पल्मोनरी क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन विभाग ने धूम्रपान करने वाले मरीजों में शुरुआती चरण में फेफड़ों के कैंसर का पता लगाने के लिए पायलट अध्ययन शुरू किया है। 
विज्ञापन

इस अध्ययन के दौरान मरीजों में छाती लो डोज सीटी स्कैन किया जाएगा। यह पूरी तरह से निशुल्क होगा। इस अध्ययन का हिस्सा बनने वाले इच्छुक व्यक्ति एम्स से संपर्क कर सकते हैं। इनमें उन्हीं लोगों की जांच होगी जो अत्यधिक धूम्रपान करते हो और उनकी उम्र 50 साल से अधिक हो। ऐसे व्यक्ति सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एम्स में 9821735337 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें