फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स कर्मचारियों की फीकी रहेगी दिवाली, नहीं मिला वेतन

Sun, 27 Oct 2019 12:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aiims - फोटो : file photo
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कर्मचारियों की दिवाली अबकी बार फीकी रहने वाली है। इसे लेकर कर्मचारियों में काफी आक्रोश भी है। त्योहार होने के बाद भी इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया। 

विज्ञापन


इनका कहना है कि पिछले कई महीने से उन्हें वेतन देरी से मिल रहा है, लेकिन त्योहार पर वेतन ही नहीं मिला। ये सभी कर्मचारी अस्थायी तौर पर एम्स में सेवाएं दे रहे हैं। 

कैंटीन संचालक कंपनी को लेकर इन कर्मचारियों का कहना है कि वेतन की मांग पर उन्हें नौकरी से निकाले जाने की चेतावनी तक मिली है। इसके चलते कर्मचारियों ने एम्स के उपनिदेशक को पत्र लिखते हुए तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। हालांकि शनिवार को भी इन कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं पहुंच सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें