फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः आंखों की ओपीडी गृह में तब्दील, डे-केयर में सर्जरी, छुट्टी से वापस लौटे डॉक्टर

Mon, 19 Aug 2019 03:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-भीषण आग लगने के बाद रविवार देर रात सभी विभागों के साथ प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक हुई
-आग से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर एम्स लगातार प्रयास कर रहा है
-बैठक में फैसला लिया है कि ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर और पहले से तय ऑपरेशन आदि सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी
विज्ञापन
एम्स में इलाज के लिए आए मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के टीचिंग ब्लॉक में भीषण आग लगने के बाद रविवार देर रात सभी विभागों के साथ प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती सोमवार को आने वाले मरीजों को लेकर थी। एम्स प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार से ओपीडी और सर्जरी पहले के समयानुसार चालू रहेंगी। 

विज्ञापन


आग से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर एम्स लगातार प्रयास कर रहा है। इसके अलावा व्यवस्थाओं को वापस पटरी पर लाने के लिए भी एक कमेटी बनाई गई है। एम्स प्रवक्ता डॉ. आरती विज ने बताया कि सभी विभागों के अध्यक्ष व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बैठक ली। 

ये भी पढ़ेंः खुलासा: एम्स में आग की चार सबसे बड़ी वजह सामने आईं, 1983 से पहले के नियम हो रखे थे लागू
विज्ञापन


चूंकि, शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार को संस्थान में ज्यादा मरीजों के आने की संभावना रहती है। ऐसे में बैठक में डॉक्टरों ने ओपीडी और अन्य चिकित्सीय गतिविधियों को लेकर चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः एम्स में आज ओपीडी-सर्जरी रहेंगी चालू, देर रात बैठक के बाद लिया गया फैसला

बैठक में फैसला लिया है कि ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर और पहले से तय ऑपरेशन आदि सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। हालांकि, पैथोलॉजी और जांच से जुड़ी सुविधाओं को लेकर फिलहाल एक कमेटी बनाई है। मरीजों की मदद के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें