फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : 11 और स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित, रोकथाम समिति की बैठक में उठा मुद्दा

Fri, 29 May 2020 08:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एम्स - फोटो : file photo
विज्ञापन

दिल्ली एम्स में शुक्रवार को 11 और स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 11 में से दो रेजिडेंट डॉक्टर हैं। इसी के साथ ही एम्स में कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों और उनके परिजनों की संख्या बढ़कर 206 हो चुकी है। बीते चार दिन में 60 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स व स्टाफ संक्रमित मिले चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मचारी बेचैन
दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना को लेकर काफी बेचैन हैं। पिछले एक सप्ताह में ही 80 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी और उनके परिजन संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसे लेकर अस्पताल की संक्रमण रोकथाम समिति की बैठक में भी मुद्दा उठा है। बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने को लेकर बचाव कार्य पर फोकस करने के लिए योजना बनाई गई है। बैठक में उन कर्मचारियों के बारे में बताया गया, जो लक्षण मिलने के बाद भी काम पर आ रहे हैं, इसलिए विचार हुआ कि सभी विभाग सतर्कता बरतते हुए कर्मचारियों को बचाव के प्रति जागरूक करें।

दीपचंद बंधु और राजा हरिश्चंद्र अस्पताल भी बने कोविड विशेष

दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने अपने दो और अस्पतालों को कोविड विशेष बनाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव ने दीपचंद बंधु अस्पताल और सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार का फैसला लिया है।
विज्ञापन


दोनों ही अस्पतालों में 200-200 बेड की क्षमता है। 2 जून से इन अस्पतालों में कोविड मरीजों का उपचार हो सकेगा, तब तक के लिए अस्पताल प्रबंधन को तैयारियां पूरी करने का वक्त दिया है। फिलहाल इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को नजदीकी अन्य अस्पताल में रेफर करने के आदेश मिले हैं। अगर नजदीकी अस्पतालों में किसी मरीज की जरूरत के अनुसार विशेषज्ञता नहीं है तो उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। इसका खर्च दिल्ली आरोग्य कोष के जरिए वहन किया जाएगा। इसी के साथ ही राजधानी में कोरोना वायरस के उपचार को लेकर दिल्ली सरकार के अस्पतालों की संख्या दो से बढ़कर चार हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें