फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Impact Summit 2026: आज शाम 5 से 6 बजे बीच ही दिल्ली के कुछ मार्ग प्रभावित, दिनभर सड़कों पर सामान्य व्यवस्था

Mon, 16 Feb 2026 09:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन भारत मंडपम में होने जा रहा है। जिसे लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि शाम 5 बजे से पहले राजधानी में कोई भी मार्ग बंद या प्रभावित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
AI Impact Summit 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री और उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में सोमवार को शाम पांच बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, लेकिन आम लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि दिनभर यातायात सामान्य रहेगा।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार केवल शाम 5 से 6 बजे के बीच प्रधानमंत्री के भारत मंडपम पहुंचने के दौरान भैरो मार्ग, मथुरा रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग और एसबी मार्ग आदि पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसके अलावा राजधानी में अन्य किसी मार्ग को बंद नहीं किया जाएगा।

यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति व्यवहार से मिलेगी, नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा और प्रौद्योगिकी आम नागरिक तक पहुंचेगी। यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में होगा, जो वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप, शिक्षाविदों और अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाएगा।
विज्ञापन


एक्सपो में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका सहित 13 देशों के पवेलियन लगाए जाएंगे, जो एआई क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को प्रदर्शित करेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक एआई पारिस्थितिकी तंत्र में नई साझेदारियां स्थापित करना और व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें