फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड में लें आगरा और भरतपुर का मजा

Fri, 27 Dec 2013 04:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जी हां, आगरा और भरतपुर जैसी जगहों को वीकेंड में देखा जा सकता है। आगरा से भरतपुर की दूरी महज 55 किमी है। अगर आपने अब तक आगरा का ताजमहल देख लिया है तो अब बारी है पहले भरतपुर के जाने की और उसके बाद आगरा के उन जगहों को देखने की जिसे आप पहले नहीं देखा है या जल्दी जल्दी में निपटाया है।
विज्ञापन


कैसे जाएं
भरतपुर और आगरा के लिए सीधी बसें दिल्ली के सरायकाले खां बस अड्डे से आपको मिल जाएंगी। इसके अलावा भारतीय रेलवे की पश्चिम, सर्वोदय जैसी एक्सप्रेस ट्रेनें जाती हैं। आपकी कार आपको यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा 3 घंटे में और एनएच 2 से 4.30 घंटे में पहुंचा देगी।

क्या देखें
केवलादेव का पक्षी विहार में पक्षियां सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाला विश्व का अलग तरह का स्थान है। यहां पर 364 प्रजातियों के पक्षी मिलते हैं, जिनमें से कई तो मध्य एशिया से अपना डेरा बसाने आते हैं। यूनेस्को ने इसे विश्व संरक्षित स्थान घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां जाने का सबसे अच्छा समय है।

आगरा में ताजमहल के अलावा आराम बाग, फतेहपुर सिकरी, सिकंदरा, मरियम का मकबरा के साथ गुरुद्वारा गुरु का ताल भी देखने के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें