फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े-बर्तन धोने की ट्रेनिंग देगा निगम

Fri, 27 Dec 2013 04:39 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम अब लोगों को कपडे़ व बर्तन धोने की ट्रेनिंग देगा। लोगों को पानी के सदुपयोग के तरीके सिखाने के लिए निगम एक एनजीओ की मदद लेगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में पानी की बर्बादी करने वालों के चालान भी काटे जाएंगे। निगम आयुक्त प्रवीण कुमार ने सोमवार को एक एनजीओ के साथ बैठक की, जिसमें एनजीओ के प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण के मुद्दे पर सहयोग मांगा।

निगमायुक्त ने कहा कि निगम पानी की हर बूंद को बचाने के लिए इस अभियान में साथ रहेगा। जल संरक्षण के लिए पहले चरण में पानी बर्बाद करने वालों की वीडियो बनाई जाएगी। ऐसे लोगों की मोबाइल से फोटो लेकर उन्हें निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


पानी बर्बाद करने वालों को नोटिस थमाए जाएंगे। दूसरे चरण में जुर्माना लगाया जाएगा। कोई नागरिक तीसरी बार पानी को बर्बाद करता पाया गया तो उसका कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा।

पानी को बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। एनजीओ की मदद से लोगों को कपड़े धोने व बर्तन धोने में कम से कम पानी उपयोग करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने सभी कार्यकारी अभियंता के जरिये कनिष्ठ अभियंताओं को पानी बर्बाद करने वालों के चालान के लिए लक्ष्य देने का फैसला लिया है, अधिकारी समय-समय पर औचक जांच भी करेंगे, जहां अधिक बर्बादी मिलेगी उस एरिया के जूनियर इंजीनियर से जवाब मांगा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें