फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वोट देने के बाद ईवीएम से मिलेगा प्रिंट, एप से भी मिलेगी कई सुविधाएं

Sun, 19 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान के दौरान मतदाता को तुरंत ही ईवीएम मशीन से प्रिंट देने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए पांच जुलाई को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं एक ऐप भी लॉच होगा। जिसमें मतदान कर्मचारियों और प्रत्याशियों की सुविधाओं के लिए जानकारियां मौजूद रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मशीन से मतदाता को प्रिंट देने की तैयारी में है। 

इसके लिए मतदान के दौरान किस तरह के प्रिंट दिया जाना है। लेकिन दिए गए प्रिंट को मतदाता को बाहर लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। कई बार चुनाव के दौरान मतदाता ईवीएम से मतदान सही नहीं होने की सूचनाएं देता रहा है। 
विज्ञापन


मशीन की कार्यशैली पर अंगुली उठाते रहे है। लेकिन अब तुरंत ही प्रिंट के माध्यम से मतदाता को जानकारी मिल जाएगी। प्रिंट देने की प्रक्रिया को समझाने के लिए 5 जुलाई को लखनऊ में निर्वाचन आयोग और एनआईसी के कर्मचारी और अधिकारियों की बैठक होगी। 

निर्वाचन आयोग करेगा ऐप लॉच
जल्द ही निर्वाचन आयोग ऐप लांच करने की तैयारी में है। ऐप के लॉच होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान सभा या बैठकों की अनुमति लेने, लाऊडस्पीकर, वाहन समेत अनुमति लेने की सुविधा मौजूद होगी। 

इसके लिए प्रत्याशी या उसके समर्थकों को अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठें ही अनुमति ऑन लाईन मिल जाएगी। वहीं जिन कर्मचारी या अधिकारियों की चुनाव के दौरान ड्यूटी लगी है। चुनाव ड्यूटी के मानदेय और गाडिय़ों के पैट्रोल खर्च समेत जानकारियां मौजूद होगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें