फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पीएम की सार्वजनिक अपील के बाद द्वारका से न्यू गुरुग्राम तक मेट्रो चलाने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यू गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन के अभाव से लोग परेशान, द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो विस्तार की उठी मांग
विज्ञापन

-लोगों ने कहा, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने में होती है परेशानी, आखिर कब होगा इसका समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी

न्यू गुरुग्राम।
दिल्ली, द्वारका से न्यू गुरुग्राम की ओर कोई सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण यहां के लोग महंगे ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भर रहने के मजबूर हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ने पेट्रोल कम उपयोग करने और रेल, मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन उपयोग करने के लिए कहा था। इसके बाद से लोगों के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग तेज हो गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि न्यू गुरुग्राम अनेक सोसाइटियों होने के कारण आबादी प्रतिदिन बढ़ रही है। यहां कई सार्वजनिक परिवहन नहीं है, इससे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर आवाजाही करने में परेशानी होती है। खास तौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। बता दें कि न्यू गुरुग्राम के इलाकों से ओल्ड गुरुग्राम जाने या आने के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं है।
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे के निवासी हरियाणा सरकार से मांग कर रहे कि वह इस विषय को दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाए और इस मेट्रो लाइन को पालम से आगे द्वारका सेक्टर-21 होते हुए पूरे द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सेक्टर 111, 110, 105, 104, 106, 109, 102, 101 तक विस्तारित किया जाए। आगे यह लाइन बसई बाईपास पर जाकर निर्माणाधीन गुरुग्राम मेट्रो से सेक्टर-101 के पास जोड़ी जा सकती है। इससे लाखों लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दिल्ली-गुरुग्राम के बीच आवागमन आसान होगा।
पहले प्लान में मेट्रो कनेक्टिविटी दिखाई गई थी, लेकिन बाद में बदलाव हुआ। रोजाना कई लोग दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से द्वारका, दिल्ली आवाजाही करते हैं। अगर यह कनेक्टिविटी हो जाती है, तो काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-अमितोष पांडे, सत्या द हर्मिटेज, सेक्टर-103, निवासी
द्वारका एक्सप्रेसवे के पास के शेयरिंग ऑटो, बस जैसी कोई सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से दिल्ली या ओल्ड गुरुग्राम में आवाजाही करने में परेशानी होती है।
- अभिषेक खेमका, गोदरेज मेरिडियन सोसाइटी, सेक्टर-106, निवासी

यहां के कनेक्टिविटी नहीं होने से आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। अगर हर व्यक्ति निजी वाहन लेकर निकले, तो जाम और प्रदूषण जैसी समस्या भी उत्पन्न होती हैं, इसलिए मेट्रो की मांग की जा रही है। - सौरभ कुमार, पारस ड्यूज सोसाइटी, सेक्टर 106, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें