सोहना। सोहना कस्बे के अंबेडकर चौक बाईपास पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली बुलेट व गाड़ियों पर गैरकानूनी सजावटी उपकरण लगाने वाले बाइक चालकों से सख्ती से निपटना शुरू किया है। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार युवक पर बाइक से पटाखा छोड़ने व गैरकानूनी तरीके से लाइट लगाने वाले चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
कस्बे में ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिन्होंने वाहनों पर गैरकानूनी तरीके से साइलेंसर लगाए हैं। शुक्रवार को आंबेडकर चौक बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने वाले युवक को रोककर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर ब्लिंकर लाइट लगाने पर चालक पर कार्यवाही करके 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जेडओ ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्यवाही होगी। ध्वनि प्रदूषण से वातावरण दूषित होने के अलावा लोग भयभीत हो जाते हैं।