फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़

Tue, 25 Nov 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के ओल्ड रेलवे रोड स्थित आर्यन अस्पताल में देररात इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़कर कर दी। आईसीयू के शीशे तोड़ डाले। डॉक्टरों और कई मरीजों के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन


काफी देर चले बवाल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

12 नवंबर को 28 वर्षीय सोहना निवासी देंवेंद्र को किडनी की बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया था। डॉक्टरों की मानें तो दाखिले के वक्त मरीज के शरीर में हिमोग्लोबीन की काफी कमी थी जिसके चलते उसे आईसीयू में रखा गया था। बीती रात मरीज की मौत होने के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। शुरू में डॉक्टरों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन उल्टा, परिजन भड़क गए।
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने पहले अस्पताल के शीशे तोड़े फिर आईसीयू कक्ष में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। अस्पताल में हंगामे की सूचना के बाद कई वार्ड से मरीज और उनके परिजन भी बाहर आ गए। आरोप है कि लोगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। देररात अस्पताल में बवाल की सूचना के बाद एसीपी सिटी रमेश पाल समेत सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद लोगों को शांत किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को युवक का शव सौंपते हुए शांत करते हुए जांच शुरू कर दी।

आर्यन अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पी आर्यन ने बताया कि मरीज के साथ आए परिजनों ने आईसीयू में तोड़फोड़ की। कुछ युवकों ने यहां भर्ती मरीजों के ऑक्सीजन पाइप तक खींच लिए। सोमवार को सिटी थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी सिटी के मुताबिक, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें