समयपुर बादली इलाके में मंगलवार दोपहर 19 साल के युवक ने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में गलती का अहसास होने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपनी गर्दन को धारदार हथियार से काट लिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
समयपुर बादली थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ साथ खुदकुशी का प्रयास करने का मामला भी दर्ज किया है।