फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद शेहला का आया जवाब, बोलीं- व्यंग्य था ट्वीट

Sun, 10 Jun 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
nitin gadkari shehla rashid
विज्ञापन
जेएनयू की पूर्व उपाध्यक्ष ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप लगाया है। इस आरोप से भड़के केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उनके खिलाफ केस करने की बात कही है।
विज्ञापन


शेहला ने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह नितिन गडकरी और आरएसएस मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इनको देखो, उसके बाद मुसलमानों और कम्युनिस्टों पर आरोप लगाओ और फिर मुस्लिमों की हत्या करो। 

 
विज्ञापन

shehla rashid
कुछ ही देर बाद इस ट्वीट पर नितिन गडकरी ने आपत्ति जताई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। गडकरी ने शेहला का नाम लिए बिना ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं, जिन्होंने मुझ पर प्रधानमंत्री मोदी को डराने के लिए हो रही हत्या की साजिश के मामले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।"



गडकरी के इस चेतावनी के बाद शेहला ने एक और ट्वीट में कहा कि उन्होंने ये ट्वीट व्यंग्यात्मक अंजाद में किया था। इसके बाद उन्होंने नितिन से सवाल किया कि क्या वे जेएनयू में उनके साथ पढ़ने वाले उमर खालिद को निशाना बना रहे मीडिया हाउस के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें