फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: सात फेरे लेने के बाद एक साथ कर रहे थे अपराध, दंपती गिरफ्तार... पढ़ें दोनों की क्राइम कुंडली

Wed, 10 Apr 2024 07:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात फेरे लेने के बाद एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर अपराध का रास्ता चुना। दोनों एक साथ मिलकर वाहन चोरी और झपटमारी करने लगे। पुलिस ने वाहन चोरी और लूटपाट के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान महिंद्र कौर उर्फ सिमरन (23) और प्रशांत उर्फ भुप्पी उर्फ शिव उर्फ विकास (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आरोपी दंपती 30 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इनके खिलाफ लूटपाट, वाहन चोरी और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। स्कूटी इन लोगों ने पांच अप्रैल को विकासपुरी इलाके से झपटमारी करने के लिए चोरी की थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि पांच अप्रैल को विकासपुरी इलाके में स्कूटी चोरी होने की एक शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी की फुटेज में एक महिला स्कूटी को चोरी करती हुई दिखी। उसके आधार पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

बाद में महिला की पहचान कर उसे तिलक नगर इलाके से दबोच लिया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने महिंदर के पति प्रशांत को पहाड़गंज से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान प्रशांत ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि दोनों साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें