फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली आरसी से ओएलएक्स पर बेचते थे चोरी की बाइक

Sun, 17 Feb 2019 06:24 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
handcuff
विज्ञापन
ओएलएक्स से बाइक और अन्य सामान खरीदते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा न हो कि कोई आपको चोरी का माल बेच दे। दक्षिण जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो चोरी की बाइक की नकली आरसी बनाकर उन्हें ओएलएक्स पर बेच देते थे।
विज्ञापन


इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार झा (22) और दो नाबालिग हैं। इनके पास से एक बाइक, दो मोबाइल और चोरी का अन्य काफी सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की दो बाइक ओएलएक्स पर बेच चुके हैं।

दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम को कुछ बदमाशों के चोरी की बाइक पर खानपुर लालबत्ती पर आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने दो नाबालिगों और राहुल को दबोच लिया। इनके पास से एक बाइक और चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक साकेत इलाके से चोरी की थी।
विज्ञापन


इन्होंने साकेत, नेब सराय, संगम विहार और मालवीय नगर में ताबड़तोड़ चोरियां की थीं। ये बाइकों के अलावा घरों से चोरी अन्य सामान भी ओएलएक्स पर बेचते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से चोरी के आठ मामले सुलझाने का दावा किया है। राहुल व अन्य आरोपियों ने बताया कि वह बाइक चोरी कर उसकी नकली आरसी तैयार कर उसे 25 से 30 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें