फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय के पास विदेशी महिला का बैग झपटा, चलते ऑटो से गिरी उजबेकिस्तान की पीड़िता

Sun, 17 Feb 2019 06:18 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर - फोटो : दिल्ली पुलिस वेबसाइट
विज्ञापन
राजधानी में पुलिस मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने उजबेकिस्तान की एक महिला का बैग झपट लिया। बैग में 21 हजार रुपये, चाबी और अन्य सामान था। 
विज्ञापन


डीडीयू मार्ग पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के पास हुई वारदात के दौरान महिला चलते ऑटो से गिर गई। वहीं, पुलिस ने मामला झपटमारी में न दर्ज कर चोरी में एफआईआर दर्ज की। अब मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच की बात कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उजबेकिस्तान की रहने वाली किरिएन्को तत्याना (50) कई दिनों से भारत घूमने आई हुई हैं। वह पहाड़गंज के एक होटल में रुकी हुई हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को वह आईटीओ से डीडीयू मार्ग होते हुए पहाड़गंज ऑटो से जा रही थीं। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के दफ्तर के सामने बाइक सवार दो बदमाशों में उसकी गोद में रखे बैग को छीनने का प्रयास किया।

चूंकि महिला ने बैग हाथों में पकड़ा हुआ था, इसलिए वह बैग के साथ ऑटो से गिर गई। बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को देकर महिला होटल चली गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें