राजधानी में आम हो या खास कोई भी सुरक्षित नहीं है। रविवार को रामलीला मैदान में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी का बदमाशों ने आईफोन उड़ा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
iPhone 8
बदमाशों ने सांसद के पीएसओ के भी पर्स व जूते उड़ा लिए। देर रात तिवारी की ओर से मध्य जिला के कमला मार्केट थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि मामला सांसद से जुड़ा है, इसलिए खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उस पर नजर रखे हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को रामलीला मैदान में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी महारैली का आयोजन किया गया था।
4 of 5
शिलान्यास पत्थर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल का भी है नाम
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण तिवारी किसी तरह मंच पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने जेब में रखे मोबाइल को चेक किया तो वह चोरी हो चुका था। फौरन उन्होंने अपने पीएसओ व अन्य सहयोगियों को इसकी सूचना दी। इधर मंच पर जूते उतारकर चढ़े सांसद के पीएसओ के जूते भी कोई ले उड़ा। बाद में उसे पता चला कि बदमाशों ने जूतों के अलावा उसका पर्स भी उड़ा लिया है।