फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश लाई आफत: कई इलाकों की बिजली गुल, BSES ने दी जानकारी; सड़कों पर लगा जाम

Wed, 21 May 2025 11:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी तेज हवा चलने के साथ ही तेज बारिश हुई। तेज हवाएं चलने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। तेज बारिश होने की वजह से जलभराव हुआ और कई जगह पेड़ भी गिर गए। सड़कों पर जाम लग गया।
विज्ञापन
दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को बड़ी राहत मिली। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारी नुकसान भी हुआ है। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। पेड़ गिरने की वजह से बिजली गुल हो गई। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कई सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में बारिश से दो की मौत, 11 घायल
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  बुधवार को दिल्ली में आंधी और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक 22 वर्षीय एक युवक और एक विकलांग व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कम से कम 11 लोग घायल हो गए। शाम करीब 7.50 बजे, निजामुद्दीन इलाके के पास दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में लोधी रोड फ्लाईओवर के पास आंधी के दौरान एक हाई-बीम बिजली का खंभा गिर गया।

दिल्ली में बारिश के बाद नुकसान - फोटो : पीटीआई
तेज आंधी से 25 जगहों पर गिरे पेड़
बुधवार देर शाम राजधानी में आई तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि नई दिल्ली क्षेत्र में 25 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। इससे कई प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। नोएडा के सेक्टर 62 में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
 

दिल्ली में गिरा पेड़ - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में कई सड़कें रहीं बंद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंत मार्ग, महादेव रोड, तुगलक रोड और विनय मार्ग जैसे महत्वपूर्ण रास्तों पर पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गए। एनडीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास करीब 25 स्थानों से पेड़ गिरने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आंधी के दौरान दो-तीन स्थानों पर पेड़ वाहनों पर भी आ गिरे, हालांकि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंची स्थानीय एजेंसियों और दमकल विभाग की टीमों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सड़क मार्गों को साफ कराया गया। दूसरी और एमसीडी के पास 10 जगह पेड़ करने की शिकायतें आई। बारिश और पेड़ गिरने से दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में जाम भी लग गया। 
 
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में जाम - फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों की बिजली गुल
दिल्ली में आंधी, ओले और बारिश के कारण कई इलाकों जैसे बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी, सिविल लाइंस, शक्ति नगर, मॉडल टाउन, वजीराबाद, धीरपुर, बुराड़ी में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली की लाइनों पर पेड़ और टहनियां गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा, ताकि किसी को बिजली का करंट नहीं लगे। टाटा पावर-डीडीएल की ओर से कहा गया है कि त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) सेवा संबंधी शिकायतों का तेजी से समाधान कर रही हैं।

बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी समेत कई इलाकों में बिजली नहीं
टाटा पावर-डीडीएल ने बताया कि राजधानी दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद गरज, ओलावृष्टि और बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों जैसे बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी, सिविल लाइंस, शक्ति नगर, मॉडल टाउन, वजीराबाद, धीरपुर, बुराड़ी में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। आगे कहा कि बिजली की लाइनें पेड़ों और शाखाओं के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बिजली के झटके से बचने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा। टाटा पावर-डीडीएल की परिचालन और रखरखाव टीमें उच्च स्तर की तत्परता बनाए हुए हैं, जिसमें त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) सेवा शिकायतों का तेजी से समाधान कर रहे हैं। 
 

आगे बताया कि अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाली तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारी टीमें क्षतिग्रस्त बिजली बुनियादी ढांचे की तेजी से बहाली और मरम्मत में लगी हुई हैं। हम अपने उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना करते हैं। टाटा पावर-डीडीएल में, आपकी सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Rains: तेज हवा के साथ जोरदार बारिश-ओलावृष्टि...कई जगह पेड़ गिरे, बिजली हुई गुल; कुछ उड़ानें प्रभावित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें