फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के सिर पर ट्यूबलाइट से हमला करने के बाद तीसरी मंजिल से देवर ने लगाई छलांग

Mon, 22 Jul 2019 06:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में झगड़े के बाद एक युवक ने भाभी के सिर पर ट्यूबलाइट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घायल को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त उदय कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

वारदात के समय उदय ने शराब पी हुई थी या नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि हो पाएगी। पुलिस के मुताबिक, उदय परिवार के साथ गली नंबर-8, सिंह नगर, आनंद पर्वत में रहता था। परिवार में बड़ा भाई विजय कुमार, भाभी रीना व अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन


विजय प्राइवेट नौकरी करता है। उदय की 5 साल पहले शिवानी से शादी हुई थी। उसका 4 साल का बेटा भी है। उदय शराब का आदी  था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रहने लगी। 
 
विज्ञापन

वह अपने भाई के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उदय शराब पीकर अक्सर उनसे झगड़ा करता था। रविवार रात उदय का अपनी भाभी से झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने ट्यूबलाइट भाभी के सिर पर दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

इसके बाद वह बुरी तरह डर गया और तीसरी मंजिल से गली में छलांग लगा दी। पड़ोसियों ने शोर-शराबा और किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनी तो वह उधर भागे। उदय गली में खून से लथपथ पड़ा था। 

तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल रीना का भी उपचार कराया। पुलिस रीना और विजय से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत शिवानी से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें