आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर से बुधवार को भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ की। पार्टी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है।
पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मसले पर आप केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। हालांकि, पार्टी का मानना है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
पार्टी ने मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए बुधवार को राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई बैठक में पीएसी सदस्य मौजूद थे।