फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का आरोप पुलिस की सांठ-गाठ से हुआ मनीष सिसोदिया के घर पर हमला, भाजपा ले रही है हार का बदला

Thu, 10 Dec 2020 04:35 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस की सांठ गांठ के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हमला किया गया है। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता उस समय मनीष सिसोदिया के घर में घुस गए जब वे बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन

 


दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने कहा कि आज पुलिस की सांठ-गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है। दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह जी उप मुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाहते हैं? क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है।

हालांकि भाजपा ने सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि प्रदर्शन बिलकुल शांतिपूर्ण था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इससे पहले केजरीवाल सरकार के खिलाफ एमसीडी के बकाया भुगतान को लेकर अनिश्चतकालीन धरना देते हुए भाजपा के महापोरों और नेताओं को मारने की कथित साजिश को लेकर सिसोदिया के आवास के पास प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना की निंदा की है और आश्चर्य जताया कि दिल्ली में भाजपा दिन पर दिन इतनी हताश क्यों हो रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर व्यवस्थित, संगठित और हिंसक हमले की कड़ी निंदा करता हूं। गुंडे पुलिस की मौजूदगी में उनके घर में घुस गए, जब वे वहां नहीं थे। भाजपा दिल्ली में इतनी हताश क्यों हो रही है। 

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुंडों को सिसोदिया के निवास में प्रवेश करने से नहीं रोका, जबकि घर के आस-पास के बैरिकेड्स भी हटा दिए। उन्होंने कहा कि सिसोदिया के निवास के बाहरी क्षेत्र का एक वीडियो दिखाया, जिसमें लोगों का एक समूह जबरदस्ती अंदर प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। 

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के गुंड़ों ने उपमुख्यमंत्री के घर पर हमला किया, जब वह घर पर नहीं थे। दिल्ली पुलिस ने इस कृत्य में भाजपा के गुंडों की मदद की है।

पुलिस ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सचिव सी अरविंद की शिकायत के आधार पर उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। गेट क्षतिग्रस्त/ तोड़ने के आरोप गलत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें