मालवीय नगर में पूर्वोत्तर की युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मणिपुर की 26 वर्षीय युवती मालवीय नगर के पंचशील विहार के मकान की पहली मंजिल में रहती है। ये मकान हुकुम सिंह का है जो डीटीसी में कैशियर था।