अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांपों के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में फंसे मशहूर यू ट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी मुख्यालय के निर्देश पर लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही एल्विश को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा जाएगा।
लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है एल्विश
एल्विश यादव लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। रोजाना ही दोपहर 12 बजे उसके यू-ट्यूब चैनल पर उसका डेली ब्लॉग अपलोड होता है, जिसमें वह अपनी दिनचर्या लोगों को दिखाता है। पहले इस केस में एल्विश अपने व्लॉग्स में भी खुलकर बोल रहा था लेकिन अब जमानत मिलने के बाद उसने इस केस को लेकर चुप्पी साध ली है।