फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बाद मुरादाबाद-गाजियाबाद रूट बहाल, 40 ट्रेनें डायवर्ट, 9 रद्द

Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/गाजियाबाद/हापुड़
विज्ञापन
रेल हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठप हुआ मुरादाबाद-गाजियाबाद रेल रूट 18 घंटे बाद सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे बहाल हो गया। रूट बहाली के बाद इस रूट पर सबसे पहली ट्रेन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दौड़ी।
विज्ञापन


करीब 3 बजे यह ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर के एक्सीडेंट प्वाइंट से होकर निकली। हादसे के चलते रविवार और सोमवार में 40 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया जबकि 9 ट्रेनें रद्द की गईं। सप्ताह के पहले ही दिन ट्रेनें रद्द हो जाने से दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।

गढ़मुक्तेश्वर में हुए हादसे के बाद रात भर रूट को री स्टोर करने की मशक्कत चलती रही। रेलवे इंजीनियरों की टीमों ने पहले ट्रैक और फिर ओएचई को क्लीयरेंस दिया। अफसरों को उम्मीद थी कि शाम छह बजे तक रूट क्लीयर होगा, लेकिन टीम की मेहनत से समय से पहले ही रूट बहाल कर दिया गया। इसके बाद डायवर्ट ट्रेनों को पुराने रूट पर ले आया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डायवर्ट रहीं प्रमुख ट्रेनें

रेल हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा के मुताबिक दोपहर 12:40 बजे ट्रैक को और 2:05 बजे ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर) को क्लीयरेंस मिल गया था। एक्सीडेंट प्वाइंट से पहली ट्रेन करीब 3 बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को गुजारा गया। इसके बाद श्रमजीवी समेत अन्य ट्रेनों को भेजा गया।

डायवर्ट रहीं प्रमुख ट्रेनें
दिल्ली-कोटद्वार एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ (अप), सत्याग्रह एक्सप्रेस, श्रमजीवी, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, वाराणसी गरीबरथ, गरीब नवाज एक्सप्रेस, आला हजरत और पोरबंदर एक्सप्रेस समेत 40 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया। इनमें सोमवार को प्रभावित रहीं 22 ट्रेनों को मुरादाबाद से सहारनपुर और टूंडला होते हुए गाजियाबाद भेजा गया।

यह ट्रेनें रहीं रद्द
मुरादाबाद-आनंद विहार मेमू, आनंद विहार-मुरादाबाद मेमू, आनंद विहार-मेरठ मेमू, मेरठ-आनंद विहार मेमू, बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी, नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी, मुरादाबाद-दिल्ली और दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें