फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या 100 दिन बाद आप ने बदल दिया अपना लोगो

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार के 100 दिन पूरे हुए कि पार्टी ने अपना लोगो ही बदल दिया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी का पहले वाला लोगो सुनील लाल ने डिजायन किया था, जिसके बाद उस पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


सुनील ने पार्टी में चल रहे विवाद के बाद अपना लोगो ही पार्टी से वापस मांग लिया था। पार्टी ने अब इसी बात को ध्यान में रखकर एक नया लोगो डिजायन किया है।

पार्टी ने दिल्ली में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर खुशी जताते हुए ट्विटर पर अपना नया लोगो जारी कर दिया है। अब पार्टी इस नए लोगो का ही इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन

कैसा है पार्टी का नया लोगो

पार्टी के इस नए लोगों में तिरंगा के ट्राई कलर की जगह नीले रंग का ही इस्तेमाल हुआ है। पार्टी का पुराना लोगो डिजायन करने वाले सुनील लाल प्रशांत-योगेंद्र समर्थक रहे थे।

प्रशांत-योगेंद्र को पार्टी से निकाले जाने के बाद सुनील लाल ने अपना लोगो ही वापस मांगा था। पिछले लोगों में सफेद, हरा और भगवा रंग था वहीं अब इसका रंग और डिजायन दोनो ही बदले हुए हैं। नए लोगो में अंग्रेजी के छोटे अक्षरों aap लिखा हुआ है, और झाड़ू के निशान का इस्तेमाल किया है।

सुनील ने लोगो पर दावा जताते हुए केजरीवाल को पत्र लिखकर कहीं भी लोगो का इस्तेमाल ना करने को कहा था। सुनील लाल के मुताबिक लोगो उनकी निजी संपत्ति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें