-मधु विहार थाना पुलिस ने की कार्रवाई, ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मधु विहार थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अफ्रीकी नागरिक को 34.89 ग्राम कोकीन संग गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए मधु विहार थाना की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। 28 जुलाई को शाम करीब 4.10 बजे पुलिसकर्मी आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड गेट के पास गश्त कर रहे थे। उनको देखकर एक होटल के पास स्कूटी पर बैठा एक व्यक्ति घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे रोका और उसकी तलाशी ली थी।