फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर के विरोध में उतरे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है और हमारी सरकार बच्चों पर एफआईआर करवाने में व्यस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने वाले लोगों पर एफआईआर के विरोध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चीन की तारीफ करते हुए कह कि एक तरफ चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है। दूसरी तरफ, हमारे प्रधानमंत्री बच्चों पर एफआईआर करवाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सांसद-विधायक खरीदने, पार्टियां तोड़ने और लोगों के वोट काटने और फर्जी वोट जुड़वाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब देश को एक दूरदर्शी और बड़ी सोच वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें