फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बाइक सवार बदमाशों ने अफ्रीकी नागरिक को मारी गोली, अस्पताल में संडे अर्नेस्ट मोराह ने तोड़ा दम

Sun, 07 Jul 2024 04:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में  बाइक सवार बदमाशों ने एक अफ्रीकी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। अफ्रीकी नागरिक पर यूपी के कानपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस मामले में वह जेल भी गया था। 
 
विज्ञापन
firing - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निहाल विहार के चंदर विहार इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक अफ्रीकी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त संडे अर्नेस्ट मोराह (40) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस हत्यारों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि अफ्रीकी नागरिक पर यूपी के कानपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस मामले में वह जेल भी गया था। सात-आठ माह से यह चंदर विहार इलाके में रह रहा था। शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घायल नागरिक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस हत्यारों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें