फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन पहले मिलेगी बाढ़ की सूचना, नोएडा, पुणे में लगे एडवांस सिस्टम

Wed, 27 Jun 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मौसम विभाग बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। विभाग ने ‘न्यू इनसेंबल प्रिडिक्शन सिस्टम’ की मदद से कब, कहां और कितनी बारिश होगी, इसकी सटीक जानकारी मिलने का दावा किया है।

विज्ञापन


हालांकि इसे अभी वास्तविकता की कसौटी पर परखा जाना बाकी है। नोएडा और पुणे केंद्रों पर सटीक अनुमान देने वाले एडवांस कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं।

इस सिस्टम की मदद से बाढ़ जैसी आपदा के बारे में पुख्ता सूचना कम से कम छह दिन पहले ही मिल जाएगी। इससे फसल की बर्बादी को रोका जा सकेगा। पूर्वानुमान कितना सटीक है, इसका प्रयोग 15 जुलाई तक पूरा होगा। जब पूरे देश में मानसून सक्रिय होगा।

वैज्ञानिक मौसम को प्रभावित करने वाले सभी कारकों का बारीकी से अध्ययन करेंगे और देश भर के मौसम विज्ञान केंद्रों पर लगी मशीनों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर पूर्वानुमान लगा सकेंगे।
विज्ञापन


अब तक बारिश का अनुमान अथवा चेतावनी जारी करने वाला मौसम विभाग यह नहीं बता पाता था कि बारिश की तीव्रता कितनी होगी। इस कारण हर साल हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें