पिछले दिनों गाय पर शिक्षक द्वारा निबंध नहीं लिख पाने के कारण जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट का मामला सुर्खियों में रहा। अदालत ने तल्ख टिप्पणी में कहा था कि एक अध्यापक के ज्ञान से समझा जा सकता है कि विद्यार्थियों का भविष्य कैसा होगा ?
ऐसे मामलों के चलते ही आईपी यूनिवर्सिटी ने एमए इंग्लिश में दाखिले के लिए निबंध लेखन अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेज-2 में निबंध लेखन की परीक्षा पास नहीं कर पाता है तो फिर उसे दाखिला सीट नहीं मिलेगी।
आईपी के शैक्षणिक सत्र 2015-16 के तहत एमए इंग्लिश प्रोग्राम में दाखिले के लिए 31 मई को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में निबंध लेखन अनिवार्य कर दिया है।