परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र को लेकर बातचीत करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में 10 मार्च से दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। 5 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी। उसके आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
11 वीं कक्षा की प्रत्येक स्ट्रीम में 40 सीटें हैं। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. नीरज टंडन ने बताया कि 10 मार्च से अभिभावक दाखिले केलिए स्कूल से फॉर्म ले सकते हैं। 30 मार्च तक फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
आवेदन करने वाले छात्रों की 5 अप्रैल को परीक्षा ली जाएगी। 7 अप्रैल को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों का मेरिट में नाम आएगा, उन्हें 11 अप्रैल तक हर हाल में दाखिला लेना होगा। उसके बाद नए सेशन की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।