फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2024-25: एडमिशन के लिए जल्द जारी होगी दाखिला नीति, पढ़ें डीन ने दिए क्या संकेत

Fri, 23 Feb 2024 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीयू में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को सीयूईटी टेस्ट पेपर का चयन करने से पहले इंर्फोमेशन बुलेटिन को जरूर देखना होगा। वहीं, स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए सीयूईटी के फॉर्म में डीयू का विकल्प अवश्य चुनना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक (यूजी) दाखिले के लिए जल्द ही अपनी दाखिला नीति जारी करेगा। इससे पहले डीयू को एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही डीयू भी अपना इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर देगा। ऐसी संभावना है कि मार्च के पहले सप्ताह तक एनटीए की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन

डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि डीयू ने इंर्फोमेशन बुलेटिन व अन्य जानकारी जारी करने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हमें बस एनटीए की ओर से यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। इस बार की दाखिला नीति में कोई बड़े फेरबदल नहीं किए गए हैं। इंर्फोमेशन बुलेटिन में दाखिला पात्रता, दिशा-निर्देश, सीटों की जानकारी, प्रोग्राम आधारित योग्यताएं संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीयू में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को सीयूईटी टेस्ट पेपर का चयन करने से पहले इंर्फोमेशन बुलेटिन को जरूर देखना होगा। वहीं, स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए सीयूईटी के फॉर्म में डीयू का विकल्प अवश्य चुनना होगा। वहीं सीयूईटी व दाखिला संबंधी जानकारी देने के लिए वेबिनार भी आयोजित किए जाएंगे। यह अलग-अलग टॉपिक पर आयोजित होंगे वीडियो टिटोरियल भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे जिससे कि छात्रों को सही प्रकार से जानकारी मिल सके। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि सीयूईटी दिए बिना डीयू में दाखिला नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें