फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सांसद कोटे का दुरुपयोग कर छह ने लिया केवी में दाखिला, नार्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर

Mon, 12 Aug 2019 07:00 AM IST
देव कश्यप पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सांसद कोटे के फर्जी कागजात बनाकर कालीबाड़ी गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेने या दिलाने का बड़ा रैकेट सामने आया है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि इसके लिए किसी सांसद व मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के कागजात का दुरुपयोग किया गया है। फर्जी कागजात से छह छात्रों ने केंद्रीय विद्यालय में दाखिला ले लिया था। रैकेट का खुलासा उस समय हुआ, जब स्कूल के प्रिंसीपल ने शिकायत नई दिल्ली जिले के नार्थ एवेन्यू थाने में दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए थाने में एक टीम तैयार की है। पता लगाया जा रहा है कि किन-किन सांसद के कागजात का दुरुपयोग किया गया है। इनके पास केंद्रीय विद्यालय संगठन का पत्र कहां से आया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालीबाड़ी, गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल पीके मालिक ने नार्थ एवेन्यू थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि फर्जी कागजात से छह छात्रों ने सांसद कोटे से दाखिला ले लिया है। इनमें से तीन ने फीस जमा करा दी थी, जबकि दो छात्रों का दाखिला रोक दिया गया। सभी छात्र दिल्ली के रहने वाले हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने इनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एफआईआर में दाखिला लेने वाले पांच छात्रों के ही नाम दिए गए हैं। पुलिस को स्कूल की तरफ से बच्चों के आधार कार्ड व फर्जी कागजात दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- दिल्लीः ट्रिपल तलाक का दूसरा मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रत्येक सांसद का कोटा होता है कि वह केंद्रीय विद्यालय में दो से तीन छात्रों का दाखिला करा सकता है। छात्र सांसद से पत्र लिखवाता है। इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जाता है। मंत्रालय केंद्रीय विद्यालय संगठन को पत्र भेजता है। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन उक्त छात्र को दाखिला देने के लिए संबंधित केंद्रीय विद्यालय को पत्र लिखता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फर्जीवाड़ा करने वाले छात्रों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन से आए पत्र के आधार पर दाखिले लिए हैं। जांच में पता चला कि छात्रों का दाखिले के लिए केंद्रीय विद्यालय का जमा कराया गया पत्र पूरी तरफ फर्जी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें