सिग्नेचर टावर और होंडा चौक के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को अब जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी। अंडरपास के काम चलने के कारण स्लीप रोड को चौड़ा करने की योजना है।
साइबर सिटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि पिछले काफी समय से हुडा सिटी सेंटर से सिग्रेचर टावर के बीच चलने वाले वाहन चालकों को अब जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। दोनों तरफ से स्लीप रोड के चौड़ा होने के कारण अब आसानी से यहां आवागमन किया जा सकता है। इससे पहले वाहन चालकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता था। 500 मीटर रास्ते को पार करने में घंटों का समय लग जाता था।
वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी इस स्लीप रोड बनने से राहत की सांस ली है। ट्रैफिक के एक जवान ने बताया कि छुट्टी के दिन थोड़ी राहत मिलती है। नहीं तो तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को काफी जाम रहता है। स्लीप रोड बनने से थोड़ा आराम हो जाएगा।
घोड़ा चौक से आने वाले वाहन और दिल्ली से हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाले वाहन एक साथ आने के कारण आगे रोड पर जाम की स्थिति थोड़ी देर के लिए बन जाती है। ऐसी स्थिति में ट्रैफिक का एक जवान वहां लगाना पड़ता है। ताकि जाम लंबा नहीं हो।
स्लीप रोड बनने से थोड़ी राहत जाम से मिली है। स्लीप रोड को चौड़ा करने का काम अंडरपास के काम चलने के कारण किया गया है। आने वाले समय में अंडर पास का काम पूरा होने के बाद जाम नहीं लगेगा।
बलबीर सिंह, डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम।