सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए जहां लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। वहीं, आधार कार्ड बंबे में बहाने का मामला सामने आया है।
शुक्रवार शाम छज्जूपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण साइकिल से सरना चौक के निकट स्थित अपनी दुकान पर आ रहा था। खुर्रमपुर-सलेमाबाद झाल के पास उसे कुछ बच्चे बंबे के पास आधार कार्ड फाड़कर बंबे में बहाते मिले।
उन्होंने बताया कि बच्चों को डांट फटकार भगाया और बचे हुए आधार कार्ड उठा लिये। इनमें मनौली, सुल्तानपुर, व्यापारियान, कुटी रोड, दुहाई, न्यू डिफेंस कालोनी और डिफेंस कालोनी के लोगों के आधार थे।
आयुध निर्माणी मार्ग स्थित डाकघर के पोस्टमास्टर महेश चंद का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नही है। फिर भी मामले की जांच कराई जायेगी। काम में लापरवाही बरतने वाले पोस्टमैन पर कार्रवाई की जायेगी।
अंजलि, कविता, संतोष निवासी मनौली, कोमल, अंशिका निवासी सुल्तानपुर, संगीता निवासी व्यापारियान, विनोद निवासी कुटी रोड, तनुष वर्मा न्यू डिफेंस कालोनी हैं।