फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान रैली में 3 बच्चों की हालत खराब

Sat, 28 Mar 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार सुबह स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जा रही जनजागरण रैली के दौरान तीन बच्चे बेहोश हो गए। इससे पहले दो बच्चे प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गए थे। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए पानी और खाने की व्यवस्था नहीं की गई थी। इलाज के लिए स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में डॉक्टरों एक टीम बुलाई।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र को लेकर विभागीय अधिकारी प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी के तहत शुक्रवार को दनकौर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर टाउन स्कूल, ऊंची दनकौर और उस्मानपुर गांव समेत कई प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए थे।

आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बच्चों को ले जाने के लिए वाहन की सुविधा नहीं कराई थी। इसके चलते बच्चों को पैदल ही धूप में केंद्र पहुंचे। वहां भी बच्चों के लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कारण दो बच्चे प्रार्थना के समय बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद रैली में भी तीन अन्य बच्चे बेहोश होकर गिर गए। दनकौर के सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें