फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, शिकायत मिलने पर समय पर कार्रवाई करें

Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए थाना पुलिस के प्रदर्शन पर जोर देने की जरूरत है। 
विज्ञापन


किसी भी घटना की शिकायत मिलने पर समय रहते कार्रवाई करना जरूरी है। वह रविवार को यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और दिशा-निर्देश दिए।

एडीजीपी ने कहा कि रोजाना थानों में आने वाले केसों पर नजर रखी जाए। बडे़ आपराधिक मामलों में जल्द कार्रवाई के प्रयास करते हुए रिकवरी की जाए। थाना पुलिस को जांच में तेजी लाने, वर्क आउट करने पर जोर दिया जाए। 
विज्ञापन


प्रयास किए जाए कि शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त  रहे। लूट, डकैती जैसे बडे़ मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जाए। यह भी देखा जाए कि किस थाने में कितने मामले कब से लंबित पडे़ हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का कार्य किया जाए, ताकि थानों में लंबित मामलों की लिस्ट लंबी न होने पाए। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया कि यह मासिक बैठक थी। बैठक में शहर में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने व अपराधियों पर जल्द नकेल कसने के लिए कारगर कदम उठाने को कहा गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें